इंडिगो फ्लाइट में दो यात्री आपस में भिड़े:दोनों के बीच जमकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने-एफआईआर दर्ज;सामान उठाते समय हुई लड़ाई
दिल्ली से जबलपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में सवार दो यात्रियों के बीच सामान लेने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एयरपोर्ट लाउंज में ही गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद एक यात्री ने दूसरे के खिलाफ खमरिया थाने में मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से डुमना एयरपोर्ट पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और मूल रूप से कोलकाता निवासी सुहान मुखर्जी अपने तीन वर्षीय बेटे और केयरटेकर के साथ जबलपुर पहुंचे थे। उन्हें यहां से बांधवगढ़ जाना था। इसी फ्लाइट से दिल्ली निवासी योगेश बंसल भी जबलपुर आए थे और उनका गंतव्य भी बांधवगढ़ था। विमान से उतरने के बाद बैगेज लेने के दौरान योगेश बंसल का धक्का सुहान मुखर्जी को लग गया। इस पर अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए आराम से सामान निकालने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर योगेश बंसल ने सुहान मुखर्जी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। उस समय उनका तीन वर्षीय बेटा भी साथ मौजूद था। एयरपोर्ट लाउंज में अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट प्रबंधन, सीआईएसएफ जवान और विमानन कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। उनसे लिखित शिकायत ली गई। बाद में सुहान मुखर्जी खमरिया थाने पहुंचे और योगेश बंसल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं योगेश बंसल एयरपोर्ट से सीधे बांधवगढ़ के लिए रवाना हो गया। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।