बलरामपुर में सूने मकान से लाखों की चोरी:परिवार अखंड कीर्तन में था, पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर जिले के संतोषनगर गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम संतोषनगर निवासी विनय कृष्ण मिस्त्री ने बताया कि 11 जून की रात उनका पूरा परिवार गांव में चल रहे अखंड कीर्तन में शामिल होने गया था। गांव में 9 जून से 12 जून तक धार्मिक आयोजन चल रहा था। अखंड कीर्तन में गया था पूरा परिवार रात करीब 12 बजे जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली हुई थीं और लॉकर का ताला भी तोड़ दिया गया था। 90 हजार नकद समेत जेवरात चोरी चोर घर में रखे मक्का बिक्री के 90 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सोने के जेवरों में हार, झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठियां, मालाएं, कंगन, नथ और लॉकेट शामिल हैं। वहीं चांदी के कमरबंद, बाजूबंद, पायल, चाभी छल्ला और करीब 20 बिछिया भी चोरी हो गईं। परिवार ने चोरी गई नकदी और जेवरात की कुल कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद 12 जून को बलरामपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब तक नहीं मिला कोई सुराग घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद गांव के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।