सिंगरौली में बस की टक्कर से बच्चे की मौत:डेढ़ घंटे से हाईवे जाम, ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की, ड्राइवर मौके से भागा

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे तेज रफ्तार बस ने एक मासूम बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जयसवाल ढाबा के सामने हुई। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने रीवा-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसकी चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग और बच्चे के घरवाले भारी संख्या में वहां जमा हो गए। लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसके शीशे फोड़ दिए। हंगामा बढ़ने के कारण हाईवे पर चक्का जाम हो गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां थाना पुलिस और जिले के बड़े अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की और स्थिति को काबू में लिया। काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस टीम यातायात व्यवस्था को दोबारा चालू कराने के प्रयास में जुटी रही। बस जब्त, फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंच गई थी। मृत बच्चे के शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने बस में तोड़फोड़ की है, उनकी पहचान की जा रही है और मामले की पूरी जांच जारी है। पुलिस ने इलाके के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0