2 बाइक की टक्कर, तीन गंभीर घायल:दो की हालत नाजुक, जबलपुर रेफर; सागर से जबेरा पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे
दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को सिंग्रामपुर-भजिया रास्ते पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जबेरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक सवार अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे। रास्ते में एक तीसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की रफ्तार अनियंत्रित हो गई और वे सीधे आपस में टकरा गईं। यह एक्सीडेंट भजिया गांव के पास हुआ। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग घायलों में सागर जिले के बलेया गांव के रहने वाले लक्ष्मण धनगर और उनके एक साथी शामिल हैं। ये दोनों भजिया गांव में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी दादी को सगोड़ी गांव छोड़कर वापस अपने गांव देवतरा लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस, डॉक्टर ने किया प्राथमिक उपचार हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस चालक दौलत रैकवार और ईएमटी सुनील रैकवार फौरन मौके पर पहुंचे और घायलों को जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सौरभ यादव ने घायलों का शुरुआती इलाज किया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घायल का इलाज जबेरा के अस्पताल में ही किया जा रहा है।