बिजली के पोल कार को चीरते हुए आरपार निकले:रायसेन बायपास पर हादसा, भोपाल की महिला समेत तीन घायल; ड्राइवर फरार

रायसेन शहर के गोपालपुर बायपास तिराहे पर मंगलवार रात 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ। बिजली के पोल लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर से पीछे चल रही कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल कार के अगले हिस्से को चीरते हुए पीछे तक निकल गए, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार भोपाल निवासी मित्रा शुक्ला, उनके पति और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मित्रा शुक्ला को भोपाल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर नया, पंजीयन नंबर तक नहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर नया था और उस पर कोई पंजीयन नंबर नहीं था। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बिजली के पोल कार में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय निवासी मनीष मालवीय, सतीश मालवीय और नीरज लोधी की मदद से ट्रैक्टर को आगे बढ़ाकर बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ देर तक भोपाल-विदिशा-रायसेन मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कर रही है। देखिए मौके की तस्वीरें…

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0