लखनऊ हादसे पर सपा का अनोखा प्रदर्शन:जबलपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ में हुए हादसे में 15 बच्चों की मौत के बाद देशभर में नाराजगी है। इसी कड़ी में जबलपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं साथियों ने सरकार व प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में इकट्ठा होकर प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने हवा में साबुन के गुब्बारे उड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के महासचिव आशीष मिश्रा ने इस तरीके के पीछे का संदेश स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस तरह साबुन के गुब्बारे मामूली ठेस लगने पर फूट जाते हैं, उसी तरह कागजों पर बनी सुरक्षा व्यवस्था भी आपदा आने पर विफल हो जाती है। मिश्रा ने प्रशासन के दावों को खोखला बताया और कहा कि जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटनाओं के बाद जांचें केवल औपचारिकता बनकर रह जाती हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर की व्यावसायिक इमारतों, मॉल और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमंजिला इमारतों और कोचिंग सेंटरों में फायर एग्जिट, अग्निशामक यंत्रों और अन्य सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संगठन ने पहले भी अधिकारियों को 'आई ड्रॉप' भेंट किए थे, ताकि वे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वास्तविकता देख सकें। कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कुछ समय पहले जबलपुर के एक अस्पताल में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश मरीज थे। लखनऊ की घटना के बाद, उन्होंने शहर में चल रहे ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की गहन जांच की मांग की। प्रदर्शन के समापन पर, कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन लेने पहुंचे अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे तुरंत शासन स्तर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0