ED केस में विशाल अग्निहोत्री की जमानत मंजूर:छापेमारी में 1.5 करोड़ नकद, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण हुए थे जब्त

करोड़ों रुपए के डब्बा ट्रेडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कांग्रेस नेता विशाल उर्फ ‘गोलू’ अग्निहोत्री को स्पेशल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पाटीदार की कोर्ट ने उनका जमानत आवेदन स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशाल अग्निहोत्री के खिलाफ करोड़ों रुपए के अवैध डब्बा कारोबार से जुड़े धन के लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में एजेंसी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और जांच की कार्रवाई की गई थी। ईडी की कार्रवाई में मिले थे अहम सुराग मामले में ईडी ने विशाल अग्निहोत्री के इंदौर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान करीब 1.5 करोड़ रुपए की अघोषित नकदी मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। ईडी की जांच में यह भी सामने आया था कि ऑनलाइन डब्बा ट्रेडिंग नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच एजेंसी को कुछ शेल कंपनियों के दस्तावेज भी मिले थे, जिनके जरिए देश और विदेश से आने वाले धन के रोटेशन की आशंका जताई गई थी। दुबई कनेक्शन भी जांच के दायरे में सूत्रों के अनुसार विशाल अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से दुबई में सक्रिय थे। जांच एजेंसियों को दुबई में संपत्ति निवेश और शेल कंपनियों के संचालन से जुड़े कुछ इनपुट भी मिले थे। इसी आधार पर ईडी कथित रूप से सट्टे की कमाई को विदेश भेजने और धन शोधन के पहलुओं की जांच कर रही थी। राजनीतिक पहचान के चलते मामला रहा चर्चाओं में विशाल अग्निहोत्री मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। वे इंदौर नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं और शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण यह मामला लंबे समय तक चर्चा में बना रहा। जांच जारी रहेगी हालांकि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी मामले की जांच जारी रहेगी। ईडी मनी ट्रेल, वित्तीय लेन-देन, शेल कंपनियों और विदेशों में हुए निवेश की पड़ताल कर रही है। आने वाले समय में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा इंदौर में सोमवार को कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री के घर पर ईडी ने छापा मारा है। उनके चंदन नगर स्थित घर के बाहर सीआरपीएफ तैनात है। बताया जा रहा है कि गोलू अग्निहोत्री सोमवार को दुबई से इंदौर लौटे थे। ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ईडी की टीम उसी फ्लाइट में इंदौर आई थी, जिसमें गोलू अग्निहोत्री आए थे।पूरी खबर पढ़ें

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0