निगम आयुक्त ने 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका:सिंगरौली में दो वार्ड प्रभारी निलंबित; राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई

सिंगरौली में नगर पालिक निगम कार्यालय में मंगलवार को आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, राजस्व संग्रहण की स्थिति और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और कई प्रशासनिक निर्णय लिए। 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका वार्डवार समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रों में राजस्व वसूली का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर आयुक्त ने 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वार्ड प्रभारी नवल किशोर और अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं दो अन्य कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि छह माह के लिए बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बेहतर कार्य करने वालों की सराहना बैठक में राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा भी की गई। आयुक्त ने मो. वकील और वैभव गोस्वामी के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। अवैध नल कनेक्शन और लाइसेंस पर दिए निर्देश आयुक्त ने अधिकारियों को शहर में अवैध नल कनेक्शनों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, समग्र आईडी, संबल योजना और सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। तय लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश बैठक में आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि राजस्व संग्रहण नगर निगम की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त आर.पी. बैंस, नवजीवन विहार प्रभारी आर.बी. सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0