दमोह में मुहर्रम पर निकला ताजियों का जुलूस:पुरैना तालाब, फुटेरा तालाब पर हुआ विर्सजन, पुलिस-प्रशासन टीम रही तैनात

दमोह जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शहर में देर रात तक चल समारोह चलता रहा, जिसके बाद ताजियों का विसर्जन किया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर मौजूद रहे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही शहर के पुरैना तालाब, फुटेरा तालाब और अन्य स्थानों पर ताजिए विसर्जित किए गए। पुरैना तालाब का पानी उपयुक्त न होने पर कुछ ताजियों को नरसिंहगढ़ नदी की ओर भेजा गया। विसर्जन के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। घंटाघर पर मुख्य आयोजन हुआ, जहां लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गढ़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला और गाड़ी खाना क्षेत्र से ताजिए जुलूस के रूप में निकाले गए। रास्ते में अखाड़ा दलों ने अपने करतब दिखाए। प्रशासन की मौजूदगी पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस की निगरानी रही। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर व्यवस्था की गई थी। एएसपी, एसडीएम, सीएसपी और अन्य अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।

Jun 27, 2026 - 06:50
 0  1