दिन में मेयर की मीटिंग, शाम को अतिक्रमण कार्रवाई:पॉलिटेक्निक कॉलेज, जहांगीराबाद से हटाया; नाले पर कब्जा करने वाले को दी चेतावनी

भोपाल में फैले अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को महापौर मालती राय ने जिम्मेदारों की मीटिंग की। इसके बाद शाम को टीमें अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में उतर गई। पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड, जहांगीराबाद समेत कई इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया। नाले पर कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई। सांयकालीन अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपॉथ पर व्यवसाय कर रहे ठेले संचालकों को हटाया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। कार्रवाई के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज सर्किट हाउस रोड स्थित फुटपाथ और सड़क किनारे फालूदा, चाट और पानी पुरी के ठेले लगाने वालों को हटाया गया। वहीं, पुल पातरा जहांगीराबाद रोड स्थित एस्टल कॉलेज के पास संचालित रीना फास्ट फूड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नाले पर अवैध कब्जा किया जानकारी के अनुसार, रीना फास्ट फूड संचालक ने नाले के ऊपर स्लैब डालकर अवैध कब्जा कर रखा था। संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद अतिक्रमण जारी रखा गया। मामले की जानकारी संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को भी मोबाइल पर दी गई है। ताकि नाले पर डाली गई स्लैब को हटाने की आगे की कार्रवाई की जा सके। महापौर ने कहा- स्ट्रेक्चर रिपोर्ट न देने वालों की अनुमति निरस्त की जाए इससे पहले महापौर राय ने निगम की होर्डिंग एवं अतिक्रमण शाखा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। कहा कि बारिश के दिनों में सभी यूनीपोल होर्डिंग संचालकों से स्ट्रेक्चर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। स्ट्रेक्चर रिपोर्ट न देने वालों की अनुमति निरस्त करने की कार्रवाई करें। निगम मुख्यालय अटल भवन के सभाकक्ष में निगम की होर्डिंग शाखा एवं अतिक्रमण शाखा की बैठक आहूत कर उक्त शाखाओं के कार्य की समीक्षा की। गंदगी देख महापौर ने अपना वाहन रोका मंगलवार को ही महापौर मालती राय ने पिपलानी थाने के पास स्थित दीनदयाल रसोई के पास कचरा, गंदगी आदि पड़ी देखी तो तत्काल अपना वाहन रोककर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद जोन नंबर-15 के अमले ने सफाई की।

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0