महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं के खिलाफ हिन्दू संगठन का प्रदर्शन:वीएचपी और बजरंगदल ने वीआईपी प्रोटोकॉल दर्शन का किया विरोध

महाकाल मंदिर में गार्ड द्वारा श्रद्धालुओं से मारपीट और वीआईपी प्रोटोकॉल कल्चर से हो रहे दर्शन के विरोध में महाकाल मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के शंख द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकर्ता ने नारे बाजी करते हुए महाकाल मंदिर में हाल ही में सुरक्षाकर्मी द्वारा श्रद्धालु की पिटाई और वीआईपी दर्शन कर रहे श्रृद्धालुओ के विरोध में प्रदर्शन किया इस दौरान। इसके अलावा भी आए दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती एवं दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगा जा रहा है। इसका प्रमाण है थाने में शिकायते पहुंच रही है। लाईव दर्शन पुनः चालू करने हेतु मंदिर समिति द्वारा दो माह का समय दिया था वह भी लंबे अंतराल तक निर्माण एवं लाईव दर्शन चालू नहीं किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जसवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल उज्जैन के द्वारा महाकाल मंदिर में वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए प्रदर्शन किया गया। मंदिर व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मंदिर के गार्ड आम श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई कर रहे है। गाली गलौज जैसी घटनाएँ को अंजाम दे रहे है। मंदिर में सभी के लिए वीआईपी कल्चर पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रथम आंदोलन या चेतावनी के रूप में समझ ले ये शुरू हो चुका है अब जब तक ये वीआईपी कल्चर खत्म नहीं होगा जब तक बजरंग दल लगातार बारी-बारी से अब आंदोलन करते रहेगा।

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0