मुरैना में पत्नी-दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:फिर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दी जान

मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वह गांव के पास शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोते समय परिवार पर किया हमला पुलिस के अनुसार, किशनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा, पुत्र हरिचरण कुशवाहा ने आधी रात को घर में सो रहे अपने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सबसे पहले उसने अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर हमला किया। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद बलराम सिंह कुशवाहा गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा। वहां उसने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एफएसएल टीम जुटी जांच में घटना की जानकारी मिलते ही थाना माता बसैया पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ मुख्यालय डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एफएसएल टीम और पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। साथ ही पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jun 27, 2026 - 06:50
 0  0