सीएम डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे:सिंहस्थ को लेकर बैठक में शामिल होंगे, संकल्प कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:25 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां से सीधे अंजूश्री होटल जाएंगे। यहां वे ‘सिंहस्थ-2016 का संकल्प, सिंहस्थ-2028 का संकल्प’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, अधोसंरचना विकास और विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की भी संभावना है।

Jun 27, 2026 - 06:50
 0  0