सिवनी में गोवंश से भरा ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार:10 गायों को पुलिस ने छुड़ाया, यूपी-महाराष्ट्र के तस्कर पकड़े गए
सिवनी जिले की आदेगांव पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 10 गायों से भरे एक ट्रक को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक जब्त कर गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया तथा उनके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से गोवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर आदेगांव थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोबा स्थित सिद्धू ढाबा के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध ट्रक (एमपी 75 डीटी 0241) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में 10 गायें अमानवीय स्थिति में, बिना चारा-पानी के रस्सियों से कसकर बंधी मिलीं। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को मुक्त कराया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गायों को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से खरीदकर महाराष्ट्र के नांदेड़ ले जा रहे थे। उनके पास परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने लालजी पुत्र रामदास शर्मा (50) निवासी अशोक नगर, इटावा (उत्तर प्रदेश), विशेष पुत्र केसर सिंधे (27) निवासी रोहीपिपलगढ़, शिवहरी पुत्र विसंभर मराठा (24) निवासी बजीरगांव थाना कुंतु और विश्वनाथ पुत्र पांडुरंग कुम्भार (36) निवासी सिंदी थाना उमरी, जिला नांदेड़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त किए गए गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई भी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा सहित आदेगांव थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गोवंश की अवैध तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि गोवंश के अवैध परिवहन या पशु क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।