ओवरलोड रेत से भरा हाइवा यूपी सीमा में जब्त:सतना में ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार, फोन करने पर भी खनिज विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा

सतना में ओवरलोड रेत के परिवहन पर कार्रवाई के दौरान एक हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। चालक कार्रवाई से बचने के लिए हाइवा को उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर भाग गया। बाद में मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह और नायब तहसीलदार डॉ. सुदामा प्रसाद कोल ने यूपी पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद हाइवा जब्त कर लिया। वाहन को पेट्रोल पंप संचालक के सुपुर्द किया गया है। निरीक्षण के दौरान मिला ओवरलोड हाइवा नायब तहसीलदार डॉ. सुदामा प्रसाद कोल झरी क्षेत्र में एक जमीनी विवाद का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें रेत से ओवरलोड एक हाइवा (एमपी 19 एचए 5330) मिला। पूछताछ में चालक अभिषेक सेन ने बताया कि रेत भियामऊ स्थित स्टोन क्रेशर से लोड की गई है और वाहन भैसवार के सरपंच हेमंत गौतम का है। नायब तहसीलदार ने हाइवा को दो चौकीदारों की निगरानी में मझगवां थाना ले जाने के निर्देश दिए। लेकिन रास्ते में चालक पिंडरा के पास उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित गौतम पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया। यूपी पुलिस की मौजूदगी में जब्त हुआ वाहन हाइवा उत्तर प्रदेश सीमा में खड़ा होने के कारण कार्रवाई के दौरान सीमा विवाद की स्थिति बन गई। पेट्रोल पंप संचालक सीताराम गौतम ने वाहन जब्त किए जाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद मानिकपुर के एसडीएम और तहसीलदार को सूचना दी गई। यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में प्रशासन ने हाइवा जब्त कर पेट्रोल पंप संचालक के सुपुर्द कर दिया। खनिज विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार ने खनिज निरीक्षक राकेश देशमुख को फोन कर मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद एसडीएम महिपाल सिंह ने जिला खनिज अधिकारी एचपी सिंह को भी सूचना दी, लेकिन खनिज विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए चालक हाइवा को यूपी के पेट्रोल पंप पर छोड़कर भाग गया था। वाहन को जब्त कर पेट्रोल पंप संचालक के सुपुर्द किया गया है। मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश के मानिकपुर प्रशासन को भी दे दी गई है।

Jul 1, 2026 - 06:30
 0  0