15 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े:एक नकली शराब बनाने तो दूसरा हत्या के प्रयास के मामलों में था फरार
मुरैना की दो अलग-अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो इनामी फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। इन पर पुलिस अधीक्षक की ओर से कुल 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों अलग-अलग मामलों में वांछित थे। रिठोरा थाना पुलिस ने 5 हजार का इनामी पकड़ा रिठोरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/25 के मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ तन्नी गुर्जर निवासी टिकरी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बना रहा था। करीब सात माह पहले टिकरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण का खुलासा किया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 152/23 और 258/23 में हत्या के प्रयास के मामलों में फरार चल रहे आरोपी मुकेश पुत्र मातादीन रजक (49) निवासी खैरा मेवाड़ा गांव को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले तीन साल से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कट्टा भी बरामद किया है। फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि जिले में फरार इनामी बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल 15 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।