2 बार सस्पेंड टीआई को मोघट की कमान:खंडवा एसपी ने 3 थानों के प्रभारी बदले; 42 साल की सेवा के बाद धनगांव टीआई रिटायर

खंडवा में धनगांव थानेदार के रिटायरमेंट के दिन ही पुलिस थानों में फेरबदल किया गया है। एसपी अगम जैन ने रिक्त हुए धनगांव थाने की कमान पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई शिवराम जमरे को सौंपी है। इसके अलावा दो अन्य थानों के प्रभारियों की अदला-बदली भी की गई है। एसपी के आदेश के मुताबिक, मोघट रोड टीआई धीरेश धारवाल को नर्मदानगर भेजा गया है। वहीं, नर्मदानगर टीआई विकास खिंची को मोघट रोड थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विकास खिंची जिले में लंबे समय से पदस्थ हैं। बीच में उनका तबादला सीहोर जिले में भी हुआ था, जहां उन्होंने बुधनी थाने की कमान संभाली थी। लॉकअप में मौत पर सस्पेंड हो चुके हैं खिंची मोघट रोड के नए टीआई विकास खिंची का विवादों से भी नाता रहा है। खंडवा के पंधाना और मांधाता (ओंकारेश्वर) थाने में टीआई रहते हुए उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है। दरअसल, इन दोनों ही थानों में उनके कार्यकाल के दौरान लॉकअप में बंद आरोपियों की मौत हो गई थी। 42 साल सेवाएं देकर टीआई वर्मा हुए रिटायर धनगांव थाने में पदस्थ टीआई गंगाप्रसाद वर्मा 30 जून को रिटायर हो गए। महू के रहने वाले वर्मा 12 जनवरी 1984 को पुलिस विभाग में बतौर आरक्षक भर्ती हुए थे। उन्होंने 42 साल, 5 महीने और 18 दिन की अविवादित सेवा दी। वे रिटायरमेंट की उम्र में भी धनगांव थाने से 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक खुद बाइक चलाकर आते थे।

Jul 1, 2026 - 06:30
 0  0