रिश्वत लेने वाले हेड कॉन्स्टेबल को भेजा जेल:धोखाधड़ी के आरोपी को रतलाम लेकर आई पुलिस; भीलवाड़ा में ली थी 50 हजार की घूस
रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई को रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार रात उसे भीलवाड़ा में 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद बुधवार को आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पर निलंबन की गाज गिर सकती है। हेड कॉन्स्टेबल तपेश ने एक जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद लियाकत (70) के साथ मारपीट न करने और जांच में मदद के बदले 1 लाख 10 हजार रुपए की घूस मांगी थी। वह 10 हजार रुपए की पहली किस्त पहले ही वसूल चुका था। सोमवार को 50 हजार रुपए लेते हुए वह रंगे हाथों पकड़ा गया। रिमांड पर आरोपी को लेकर भीलवाड़ा गई थी पुलिस
कोर्ट से आरोपी का रिमांड मिलने के बाद ASI कैलाश सैनी, हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई और एक अन्य जवान 28 जून को लियाकत को लेकर भीलवाड़ा गए थे। वहां टीम एक होटल में रुकी थी। इसी दौरान शाम को आरोपी के परिजनों से रिश्वत लेते हुए तपेश को ACB ने दबोच लिया। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस टीम धोखाधड़ी के आरोपी लियाकत को लेकर वापस रतलाम आ गई है। यह था जमीन धोखाधड़ी का मामला
रतलाम के व्यापारी रतन जांगिड़ ने भीलवाड़ा निवासी लियाकत के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि लियाकत ने रतलाम में बंद पड़ी एक ऑयल मिल और जमीन का 11 करोड़ 10 लाख रुपए में सौदा कराया था। उसने 25 लाख 76 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो जमीन का अनुबंध कराया और न ही मालिक से मुलाकात कराई। इसी मामले में रतलाम पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
राजस्थान में रतलाम के हेड कॉन्स्टेबल के घूस लेते पकड़े जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थाने के वरिष्ठ अधिकारी भी फिलहाल इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।