सूने मकान में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:सिवनी पुलिस ने 1.60 लाख रुपए का सामान बरामद किया
सिवनी की डूंडासिवनी थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वयस्क और दो विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार रात की कार्रवाई में आरोपियों के पास से लगभग 1.60 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। डूंडासिवनी थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि ड्रीमलैंड सिटी निवासी संदीप चौधरी ने 28 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और आईपैड चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से चोर का खुलासा जांच के दौरान, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चेतन पिता विजयराव दुर्गे (20), निवासी खटीकी मोहल्ला, आजाद वार्ड, सिवनी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो नाबालिग बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों से 1.60 लाख का सामान बरामद आरोपियों के पास से 27 हजार 800 रुपये नकद, एक सोने का पेंडल, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का हाथ का कड़ा, एक लैपटॉप और एक आईपैड सहित कुल लगभग 1.60 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की गंभीरता से जांच की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान जारी रहेंगे।