पन्ना के ब्लॉक चौराहे पर 100 साल पुराना पेड़ गिरा:बिजली के तार टूटे, यातायात ठप; दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी
पन्ना जिला मुख्यालय के ब्लॉक चौराहे पर 30 जून की रात एक लगभग 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के बीचो-बीच गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से क्षेत्र से गुजर रहे बिजली के तार भी टूटकर सड़क पर आ गिरे। इससे इलाके में करंट फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। स्थानीय निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस मार्ग से मवेशी और राहगीर लगातार गुजरते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी मार्ग बाधित होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाना पड़ा। घटना के एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगरपालिका की टीम या प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग जाम होने के बावजूद बिजली काटने या पेड़ हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय नागरिकों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आपातकालीन टीम तैनात करने की मांग की है।