सीहोर में डेढ़ इंच औसत बारिश से नदी-नाले उफान पर:आष्टा में सबसे ज्यादा 2.05 इंच वर्षा, जिले का औसत पहुंचा 10.63 इंच
सीहोर जिले में शनिवार को मानसून की अच्छी दस्तक हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में औसतन 1.50 इंच (लगभग डेढ़ इंच) बारिश दर्ज की गई। इस वर्षा के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बारिश में आष्टा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां सर्वाधिक 2.05 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। जावर में 1.89 इंच और इछावर क्षेत्र में 1.77 इंच बारिश दर्ज हुई। सीहोर शहर और आसपास के इलाकों में 1.69 इंच वर्षा हुई। बुधनी के नर्मदा तटीय क्षेत्र में 1.57 इंच, रेहटी में 1.52 इंच और भैरूंदा क्षेत्र में 1.10 इंच बारिश दर्ज की गई। श्यामपुर में सबसे कम 0.83 इंच वर्षा हुई। आज की बारिश को मिलाकर, 1 जून से अब तक जिले में कुल औसत वर्षा 10.63 इंच तक पहुंच गई है। आष्टा कुल 15.47 इंच के साथ जिले में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र बना हुआ है। अन्य क्षेत्रों में भैरूंदा में कुल 14.01 इंच, इछावर में 12.40 इंच, जावर में 11.68 इंच, सीहोर में 9.01 इंच, रेहटी में 8.55 इंच, बुधनी में 8.38 इंच और श्यामपुर में 5.54 इंच बारिश हुई है। पिछले वर्ष 4 जुलाई तक जिले में केवल 0.05 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जो इस वर्ष की तुलना में काफी कम थी।