पटवारी-दिग्विजय की मौजूदगी में आज बंद कमरे में बनेगी रणनीति:दतिया में उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है
दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान होने के बाद कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी दावेदारी कर रहे हैं। गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान को थामने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए आज (शनिवार) को दतिया के मोटल होटल में कांग्रेस का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। पहले यह सम्मेलन गुरुवार को होना था, लेकिन हाईप्रोफाइल दिग्गजों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए इसकी तारीख बदली गई। इस महामंथन में खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होने वाले हैं। इनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और सांसद अशोक सिंह भी मौजूद रहेंगे। दावेदारों में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और पूर्व राज्य मंत्री अवधेश नायक का नाम प्रमुखता से आगे चल रहा है। वहीं, राजेंद्र भारती के परिवार से भी टिकट की तगड़ी मांग की जा रही है। इनके अलावा जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला भी रेस में शामिल हैं। 2023 में ऐन वक्त पर कटा था अवधेश का टिकट
सियासी गलियारों में चर्चा है कि साल 2023 के मुख्य चुनाव में राजेंद्र भारती ने ऐन वक्त पर अवधेश नायक का टिकट कटवाकर खुद सिंबल हासिल कर लिया था। यही वजह है कि इस बार अवधेश नायक पासा पलटने की पूरी फिराक में हैं और अंदरखाने लामबंदी मजबूत कर रहे हैं। इस अंदरूनी खींचतान को साधने और प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए आज दतिया मोटल होटल में सुबह 10.30 बजे से कार्यकर्ताओं का मेला जुटेगा। बैठक में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रियब्रत सिंह, सांसद अशोक सिह, जिला संगठन प्रभारी रामलखन दंडौतिया, विधानसभा प्रभारी दशरथ गुर्जर भी शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों और कार्यकर्ताओं को सुबह 10.30 बजे अनिवार्य रूप से मोटल होटल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बंद कमरे की बैठक के बाद कांग्रेस दतिया उपचुनाव के लिए अपने नए प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा देगी।