जमीन बिक्री में 83 लाख की धोखाधड़ी:इटारसी के किसान ने नरसिंहपुर कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए

नरसिंहपुर में एक किसान के साथ जमीन के नाम पर हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इटारसी निवासी किसान सुखदेव सिंह सिरोय ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। सुखदेव सिंह और उनके पुत्र जगदीश ने गाडरवारा तहसील के ग्राम खडई में 32.60 डिसमिल कृषि भूमि खरीदी थी। करेली निवासी गौतम लूनावत और उनके साथियों ने यह जमीन बेची। बाद में पता चला कि यह जमीन पहले ही शासन द्वारा शून्य घोषित की जा चुकी थी। इस मामले में करेली थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली लोग हैं। पुलिस ने अभी तक न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न ही धोखाधड़ी की राशि जब्त की है। सुखदेव सिंह ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएं। साथ ही धोखाधड़ी से प्राप्त 83 लाख रुपए और कृषि उपकरण जब्त किए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। पुलिस उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है। पहले भी कलेक्टर ने एसडीएम गाडरवारा को 30 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित किसान ने कहा कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।