तीन महीने की तनख्वाह रोकने वाले कार मालिक की गिरफ्तारी:सुसाइड नोट से पता चला- मानसिक प्रताड़ित किया था, कोर्ट से आरोपी जेल भेजा गया

सतना के कोलगवां थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक कार मालिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बैंक कॉलोनी गली नंबर-2 निवासी 38 वर्षीय कमलेश सिंह आरोपी प्रकाश कुमार पाण्डेय की गाड़ी चलाता था। कमलेश को पिछले तीन माह का 45 हजार रुपए वेतन नहीं दिया गया था। इसके अलावा, उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर कमलेश सिंह ने 17 जनवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में लगाए थे आरोप पुलिस जांच में सामने आया कि जहर खाने से पहले कमलेश सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा था। इस नोट में उसने कार मालिक प्रकाश कुमार पाण्डेय (33) निवासी बैंक कॉलोनी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट की लिखावट की पुष्टि भोपाल स्थित क्यूडी शाखा से कराई गई। जांच के दौरान परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सुसाइड नोट की रिपोर्ट का भी परीक्षण किया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में आरोपी द्वारा मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद कार मालिक प्रकाश कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Jul 4, 2026 - 07:17
 0  1