शाजापुर बस स्टैंड पर कीचड़ में फंसी दो कारें:शाजापुर में सड़क चौड़ीकरण की लापरवाही; निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से गढ्ढा
शाजापुर शहर के शहरी हाईवे पर चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों के लिए समस्या का कारण बन गया है। बस स्टैंड ट्रैफिक पॉइंट के पास लगभग एक हफ्ते पहले नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे खुदाई की गई थी। हालांकि, यह कार्य अभी तक अधूरा है और खुदाई से निकली मिट्टी को भी नहीं हटाया गया है। लगातार बारिश के कारण यह मिट्टी कीचड़ में बदल गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह इसी कीचड़ में दो कारें फंस गईं। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अन्य वाहनों की मदद से रस्सियों से खींचकर दोनों कारों को बाहर निकाला। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से बना गढ्ढा स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा कार्य की नियमित निगरानी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क खोदने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे हर बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ रही है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दुकान संचालक अमित ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनकी दुकान के सामने गड्ढे, कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है और उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।