ABVP ने 78वें स्थापना दिवस पर मैराथन दौड़ कराई:शाजापुर में 267 छात्र-छात्राओं ने 3 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर रविवार सुबह शाजापुर में 3 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। गांधी हॉल से शुरू हुई दौड़ में 267 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली मैराथन मैराथन गांधी हॉल से शुरू होकर ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया मार्ग से होती हुई पुनः गांधी हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र वर्ग में देवेंद्र सेन ने पहला, प्रदीप पटेल ने दूसरा और कुलदीप गुर्जर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा वर्ग में मेघा नायक प्रथम, कोमल राजावत द्वितीय और आरती मंडलोई तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश कार्यक्रम में खेलो भारत के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह और देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने स्वागत भाषण दिया। अमन कुमार सिंह ने युवाओं से मोबाइल की बजाय खेल मैदानों से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं दक्ष यादव ने एबीवीपी के 78 वर्षों के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।