शाजापुर में 9 अगस्त की तिरंगा यात्रा:करणी सेवा परिवार की जिला बैठक; रूट और जनसंपर्क पर मंथन
शाजापुर जिले में 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए करणी सेवा परिवार ने रविवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रा के आयोजन, रूट, जनसंपर्क और सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राजपूत छात्रावास, कुंभलगढ़ मजानिया जोड़ स्थित आरटीओ कार्यालय के पास आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय करने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। सर्व समाज के सहयोग से निकलेगी यात्रा करणी सेवा परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजित सिंह डोडिया ने बताया कि 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अंतिम कार्यक्रम संगठन के शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बाद घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सर्व समाज के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अजित सिंह डोडिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का संदेश देना है। यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। करणी सेवा परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी इस आयोजन में शामिल होंगे। रूट और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा बैठक में यात्रा के संभावित रूट, सुरक्षा व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान करणी सेवा परिवार के जिला अध्यक्ष सोनू बना सांपखेड़ा सहित संगठन के जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।