रैपुरा में बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत, यात्री सुरक्षित:बस के टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर; कटनी जा रही थी

पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरे में रविवार को तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में टूट गया। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी शैलेन्द्र यादव के अनुसार, ट्रैक्टर चालक खेत में जुताई का काम पूरा कर मुख्य सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान बगरौड़ से कटनी जा रही मिश्रा सर्विस कंपनी की तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित हादसे में ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Jul 12, 2026 - 12:57
 0  0