सीवर-गैस पाइप विवाद में पड़ोसी भिड़े, युवक पर हमला:पिता-पुत्री पर पत्थरों से मारपीट का आरोप; सतना में पुलिस केस दर्ज
सतना के संतनगर बगहा में सीवर लाइन और गैस पाइप बिछाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पिता-पुत्री ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-4 संतनगर बगहा निवासी गायत्री शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम उनके घर के सामने सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी नीरज मिश्रा सीवर लाइन के साथ गैस पाइप उनके दरवाजे के सामने से निकलवाना चाहते थे। गालीगलौज कर पत्थर से हमला, मारपीट
गायत्री शर्मा के पति शिवम शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सभी के गैस पाइप संबंधित मकानों के सामने से ही डाले जाने चाहिए। इसके बाद काम कर रहे कर्मचारी वहां से चले गए। शिकायत के अनुसार, उसी शाम करीब 7 बजे नीरज मिश्रा और उनकी बेटी सुहानी मिश्रा घर के बाहर पहुंचे और शिवम शर्मा के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर पास पड़े पत्थरों से शिवम शर्मा पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची गायत्री शर्मा और उनकी सास देवमणि शर्मा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि धक्का लगने से देवमणि शर्मा जमीन पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनकी बेटी पियूषी शर्मा भी बीच-बचाव के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि जाते-जाते दोनों आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। मारपीट में शिवम शर्मा के सिर के पिछले हिस्से और दोनों हाथों में चोटें आई हैं। पुलिस ने गायत्री शर्मा की शिकायत पर नीरज मिश्रा और सुहानी मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।