बंद जिम का ताला खुलवाकर AVBP ने जताया विरोध:जिम, स्टेशनरी और बैग की मांग; 25 साल पुरानी मशीनों के कारण बंद पड़ी कॉलेज जिम

बड़वानी के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में वर्षों से बंद पड़ी जिम का मुद्दा सोमवार को फिर गरमा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर जिम कक्ष का ताला खुलवाया और अंदर रखी मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिषद ने जिम के साथ-साथ विद्यार्थियों को स्टेशनरी, बैग एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। एबीवीपी नगर मंत्री हिमांशु चौहान ने बताया कि परिषद ने पूर्व में महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बंद जिम को दोबारा शुरू करने, मशीनों की मरम्मत कराने और विद्यार्थियों के लिए नियमित संचालन की मांग की थी। इसके अतिरिक्त, एसटी-एससी विद्यार्थियों के लिए मिलने वाली स्टेशनरी, बैग एवं अन्य सामग्री का समय पर वितरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई थी। हालांकि, इन मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मशीनों की मरम्मत कर दोबारा शुरू करने की मांग महाविद्यालय की प्रोफेसर वीणा सत्य ने जानकारी दी कि जिम की मशीनें लगभग 22 से 25 वर्ष पुरानी हैं। विशेषज्ञों ने इन्हें बिना मरम्मत के संचालित करना विद्यार्थियों के लिए असुरक्षित बताया था, जिसके कारण जिम बंद रखी गई थी। उन्होंने बताया कि मशीनों की मरम्मत कर अस्थायी रूप से जिम शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, इंद्रजीत छात्रावास परिसर में एक आधुनिक जिम के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। एबीवीपी ने छात्रों के साथ आंदोलन की चेतावनी स्टेशनरी और बैग वितरण के संबंध में प्रो. वीणा सत्य ने स्पष्ट किया कि यह सामग्री केवल एसटी-एससी विद्यार्थियों के लिए आती है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से बजट प्राप्त न होने के कारण इसका वितरण नहीं हो पाया है। बजट मिलते ही सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्यार्थियों की इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा।

Jul 13, 2026 - 14:37
 0  0