भोपाल में निसंतान दंपती को संतान होगी' कहकर ठगी:गांव-गांव घूमने वाली चार बुजुर्ग महिलाएं गिरफ्तार, जड़ी-बूटी बेचने के बहाने बनाती थीं निशाना

राजधानी भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास का फायदा उठाकर महिलाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार बुजुर्ग महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो गांव-गांव जड़ी-बूटी बेचने के बहाने घूमती थीं और संतान न होने या पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही महिलाओं को अपना शिकार बनाती थीं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने इसी तरह कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। भोपाल के देहात जोन के एसपी पंकज पांडे मुताबिक ग्राम झिरनिया निवासी बबीता गौड़ (22) की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। संतान नहीं होने से वह इलाज और पूजा-पाठ करा चुकी थी। शनिवार दोपहर दो बुजुर्ग महिलाएं उसके घर पहुंचीं और बिना किसी जानकारी के उससे कहा कि उस पर "बुरी छाया" है और इसी वजह से संतान नहीं हो रही। उनकी बातें सुनकर बबीता विश्वास में आ गई। पूजा के लिए 1100 रुपए मांगे महिलाओं ने पहले पूजा के लिए 1100 रुपए मांगे। जब बबीता ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उन्होंने चांदी का मंगलसूत्र, पायल और बिछिया लेकर श्मशान घाट में "उतारा" करने और फिर वापस लौटाने का झांसा दिया। बबीता ने करीब 25 हजार रुपए के जेवर उन्हें सौंप दिए। काफी देर तक महिलाएं नहीं लौटीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने महिलाओं को पकड़ा ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी दो अन्य साथियों के नाम बताए, जो जेवर लेकर चली गई थीं। सूचना पर पहुंची परवलिया पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी हिरासत में लेकर चोरी गए जेवर बरामद कर लिए। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बीना बाई गौड़ (55), चिकला बाई गौड़ (55), शीला बाई गौड़ (58) और निल्जरा गौड़ (65) के रूप में हुई है। चारों गांधीनगर स्थित गौड़ बस्ती की रहने वाली हैं। आरोपी महिलाओं से पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने भोपाल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की कितनी वारदातें की हैं। अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

Jul 13, 2026 - 14:37
 0  0