क्रिकेट की बॉल को लेकर विवाद:रिटायर्ड सूबेदार के घर पर देर रात फायरिंग; 6 राउंड गोलियां चलाने का आरोप
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर (पिंटो पार्क) में बच्चों की क्रिकेट बॉल पड़ोसी की छत पर जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि पड़ोसी अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा और कट्टे व राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में तीन गोलियां घर के गेट, दीवार और बाहर खड़ी कार में लगीं। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बॉल मांगने पर हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी कृष्ण सिंह गुर्जर सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। रविवार को उनका बेटा शौर्य और अन्य बच्चे घर की छत पर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पड़ोसी राधेश्याम गुर्जर की छत पर चली गई। बच्चों द्वारा गेंद वापस मांगे जाने पर कहासुनी हो गई। बाद में कृष्ण सिंह के हस्तक्षेप के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। रात दो बजे घर पहुंचकर की फायरिंग पीड़ित का आरोप है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे राधेश्याम गुर्जर एक सफेद फ्रोंक्स कार से अपने एक साथी के साथ उनके घर पहुंचा। दोनों ने घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कृष्ण सिंह ने घर के अंदर से विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार करीब 5 से 6 राउंड फायर किए गए। इनमें से तीन गोलियां घर के मुख्य गेट, दीवार और बाहर खड़ी कार में लगीं। घटना के समय घर में मौजूद उनकी बुजुर्ग मां और पत्नी ने खिड़की से पूरी घटना देखी। धमकी देकर फरार हुए आरोपी फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल किया है। पुलिस ने दर्ज किया मामला गोला का मंदिर थाना पुलिस ने कृष्ण सिंह गुर्जर की शिकायत पर राधेश्याम गुर्जर और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।