अशोकनगर में देह व्यापार की आड़ में ब्लैकमेलिंग का खुलासा:अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर प्लॉट अपने नाम कराए, 2.10 लाख नकद जब्त
अशोकनगर शहर की यादव कॉलोनी और दीपेश कॉलोनी में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है। रविवार रात पुलिस ने मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार, उसके दामाद सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। मौके से दो अन्य महिलाएं और छह पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.10 लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीमा अहिरवार को देह व्यापार के मामले में दो साल के भीतर दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उनके निर्देश पर एसडीओपी सनव बी. खान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने की। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप कार्रवाई के बाद एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित विक्रांत जैन के अनुसार, सीमा अहिरवार, उसकी बेटी अंजली अहिरवार और दामाद भारत अहिरवार ने देह व्यापार के दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हें वायरल करने, झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देकर आरोपियों ने कई प्लॉट अपने नाम करा लिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने एक अर्टिगा कार खरीदी और लगातार रुपए की मांग कर ब्लैकमेल किया। तीन लोगों पर अलग मामला दर्ज विक्रांत जैन की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने सीमा अहिरवार, भारत अहिरवार और अंजली अहिरवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) और 308(6) के तहत अलग मामला दर्ज किया है। सीमा और भारत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अंजली की तलाश की जा रही है। वहीं, देह व्यापार के मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीमा अहिरवार पहले भी इसी तरह के मामले में पकड़ी जा चुकी है। अब पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ करेगी, ताकि ब्लैकमेलिंग और संपत्ति से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा सके।