इंदौर में एमडी ड्रग के दो तस्कर गिरफ्तार:50 ग्राम से अधिक नशा बरामद; 18.75 लाख की धोखाधड़ी में रियल एस्टेट कंपनी की डायरेक्टर भी गिरफ्तार

इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस कमिश्नर के विशेष अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस ने गुरुवार को एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने 18.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक रियल एस्टेट कंपनी की महिला डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया है। एमडी ड्रग के साथ दो पेडलर गिरफ्तार एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लसूड़िया पुलिस ने जफर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी और जाहिद निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार जफर लंबे समय से इलाके में एमडी ड्रग की सप्लाई और पेडलिंग का काम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने राजस्थान से जाहिद के जरिए नशा मंगाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशा किस नेटवर्क के माध्यम से इंदौर लाया जा रहा था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। 18.75 लाख की धोखाधड़ी में महिला डायरेक्टर गिरफ्तार इधर, क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रियलिटी यूनाइटेड प्राइवेट इंफ्रा लिमिटेड की डायरेक्टर अनीता गहलोत को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अनीता गहलोत ने फरियादी विनिता डांगी को सस्ते दाम में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। ऑर्चिड पार्क कॉलोनी में शासन के पास विकास अनुमति के लिए बंधक प्लॉट J-16 का विक्रय अनुबंध तैयार कर उनसे 18 लाख 75 हजार रुपए ले लिए। बाद में प्लॉट का कब्जा और वैध हस्तांतरण नहीं किया गया। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने अनीता गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Jul 24, 2026 - 10:39
 0  1