नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मौन मार्च:दतिया में किला चौक से निकला शांतिपूर्ण जुलूस,पोस्टर-बैनर के जरिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की उठाई मांग
दतिया में नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब जिले तक पहुंच चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मौन जुलूस निकालकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाई। मुंह पर काली पट्टी बांधकर निकाला मौन मार्च विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में शामिल हुए। उन्होंने अपने मुंह पर काली पट्टी और टेप बांध रखी थी। हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस मौन जुलूस की शुरुआत किला चौक से हुई। इसके बाद यह बिहारी जी मार्ग, तिगैलिया और राजगढ़ चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूरे प्रदर्शन के दौरान छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ते रहे। पोस्टर और बैनर बने चर्चा का विषय प्रदर्शन के दौरान छात्रों के हाथों में विभिन्न संदेशों वाले पोस्टर और बैनर दिखाई दिए। इनमें परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा से जुड़े संदेश प्रमुख रहे। कुछ पोस्टरों में सार्वजनिक व्यक्तियों और सरकार की नीतियों पर भी टिप्पणी की गई, जो चर्चा का विषय बनी। छात्रों ने जताई चिंता प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और कथित धांधली के मामलों से लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।