बुरहानपुर में बाइक से हो रही थी सागौन तस्करी:वन विभाग ने 6 बाइक, 17 सिल्ली जब्त कीं, तस्कर फरार

बुरहानपुर वन मंडल के बोदरली परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। गुरुवार देर रात की कार्रवाई में विभाग ने 6 मोटरसाइकिलें और 17 सागौन सिल्ली जब्त कीं। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। वनकर्मियों को देखकर तस्कर अपनी मोटरसाइकिलें और सागौन की लकड़ियां छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। 6 बाइक और 17 सागौन सिल्ली जब्त वन विभाग ने मौके से 6 मोटरसाइकिलें और 17 सागौन सिल्ली जब्त कीं। जब्त लकड़ियों की कुल मात्रा 0.400 घनमीटर बताई गई है। बुरहानपुर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि जब्त की गई सभी लकड़ियां और मोटरसाइकिलें वन डिपो में सुरक्षित रखवा दी गई हैं। अज्ञात तस्करों पर केस, तलाश जारी वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ की जा रही है। वन अधिकारियों ने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी। अवैध कटाई और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jul 24, 2026 - 10:39
 0  0