ग्वालियर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर उठे सवाल:सूची जारी होते ही दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। कार्यकारिणी की सूची जारी होने के कुछ ही समय बाद दो नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति चर्चा में आ गई है। सचिव बनने के बाद लतीफ खान ने छोड़ा पद नई कार्यकारिणी में लतीफ खान को 47वें क्रम पर सचिव बनाया गया था। नियुक्ति के कुछ ही समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सचिव पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा, "शहर जिला कांग्रेस कमेटी में स्वाभिमान से समझौता नहीं। नवनियुक्त सचिव पद से अपना इस्तीफा देता हूं। माननीय अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का धन्यवाद।" उन्होंने यह भी बताया कि इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा जा रहा है। महासचिव बने प्रतीक जैन ने भी छोड़ा पद कार्यकारिणी में प्रतीक जैन को 26वें क्रम पर महासचिव बनाया गया था। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए पद छोड़ने की घोषणा कर दी। प्रतीक जैन ने लिखा, “मुझे महासचिव पद की जिम्मेदारी देने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार। मैं कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।” संगठन में बढ़ी हलचल नई कार्यकारिणी घोषित होते ही दो पदाधिकारियों के इस्तीफे से ग्वालियर कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नियुक्ति के तुरंत बाद नेताओं के पद छोड़ने के पीछे वरिष्ठता और संगठनात्मक असंतोष की वजह हो सकती है। कांग्रेस की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया फिलहाल दोनों इस्तीफों पर कांग्रेस संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व इस्तीफे स्वीकार करता है या नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश करेगा।

Jul 1, 2026 - 06:30
 0  0