आधी रात स्पा सेंटर पहुंची पुलिस:युवतियों ने संचालक-मैनेजर पर अभद्रता के आरोप लगाए, शिकायत नहीं दी तो समझाइश देकर छोड़ा
सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आयुष्मान हॉस्पिटल के पास संचालित एक स्पा सेंटर में गुरुवार देर रात हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। यहां काम करने वाली युवतियों ने स्पा संचालक और मैनेजर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। हालांकि, बाद में युवतियों ने किसी भी तरह की लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। गुरुवार रात करीब 12:30 बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियां संचालक और मैनेजर के व्यवहार से परेशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चाबी मैनेजर के पास थी, पुलिस ने ताला तोड़ा पुलिस ने मौके पर देखा कि युवतियां चैनल गेट के अंदर थीं और बाहर निकलने वाला गेट बंद था। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि गेट की चाबी मैनेजर के पास है, जबकि संचालक और मैनेजर ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में चैनल गेट का ताला तोड़ा गया। युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे असम की रहने वाली हैं और स्पा सेंटर में काम करती हैं। उनका आरोप था कि संचालक आए दिन उन्हें परेशान करता है। शिकायत नहीं दी, पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा इसके बाद पुलिस ने संचालक से मोबाइल पर बात कर उसे मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चर्चा की और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने की हिदायत दी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। युवतियों ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि संचालक और मैनेजर को हिदायत दी गई है। भविष्य में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।