पन्ना में जानकी रमन मंदिर में चोरी:चांदी के आभूषण और कीमती सामान ले गए बदमाश, ग्रामीण थाने पहुंचे
जिले के गुनौर थाना क्षेत्र के ग्राम हरद्वाही में स्थित प्राचीन जानकी रमन मंदिर में रविवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखे चांदी के गहने और कीमती सामान पार कर दिए। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब मंदिर के पुजारी नरेश पाण्डेय हमेशा की तरह पूजा करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे और गर्भगृह के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने भगवान के श्रृंगार के चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। गांव में बढ़ा गुस्सा चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। पुजारी ने गुनौर थाने में मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही जांच पुलिस टीम ने मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना किया और सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।