सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, विद्यार्थी शीघ्र कराएं प्रवेश

Jul 29, 2026 - 16:03
 0  7
सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, विद्यार्थी शीघ्र कराएं प्रवेश

अनूपपुर/वेंकटनगर। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। पंडित टी. पी. शुक्ला महाविद्यालय, वेंकटनगर ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी सीट सुरक्षित करने की अपील की है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीएलसी (College Leaving Certificate) के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र प्रवेश लें। अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं एवं भीड़ से बचने के लिए समय पर पंजीयन कराना आवश्यक है। प्रवेश हेतु सीएलसी/टीसी, अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 31 जुलाई 2026 के बाद सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश लेकर अवसर का लाभ उठाएं।

मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक मनीष शुक्ला