शुरू होने से पहले सवालों में जन विश्वास अभियान:पहले निराकरण कर लेंगे, फिर सीएम के सामने दिखाएंगे समाधान
प्रदेश में आम आदमी की समस्या के निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किया जाने वाला मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होने के पहले ही विवादों में आ गया है। इस अभियान में कलेक्टर पहले कुछ चुनिंदा समस्याओं को अभियान में शामिल करेंगे और तीन दिन पहले उनका समाधान कर लेंगे। इसके बाद जब सीएम डॉ. मोहन यादव उस अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे तो निराकृत हो चुकी समस्या को सीएम के समक्ष समाधान के रूप में ऐसे पेश किया जाएगा कि मुख्यमंत्री के सामने समस्या आई और उसका त्वरित निराकरण हो गया। मुख्य सचिव कार्यालय के प्लान पर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 सात अगस्त से शुरू होने वाला है। हर शुक्रवार को होने वाले अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के भी श्योपुर, बड़वानी, सीधी और पांढुर्णा जिले में जाने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अब इसमें बदलाव कर पांढुर्णा की बजाय छिंदवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम तय किया गया है। इस दिन प्रदेश के सभी जिलों के साथ मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम का आयोजन होगा, लेकिन इस कार्यक्रम की समस्याओं के समाधान के लिए जो व्यवस्था तय की गई है, उससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जो भी समाधान कराए जाएंगे, उसका निराकरण पहले ही करा लिया जाएगा और फिर सीएम के सामने शिकायतकर्ता को पेश कर त्वरित समाधान की कार्रवाई दिखा दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मीडिया संवाद और उद्योग संवाद भी करेंगे। निराकृत समस्या के समाधान दिखाने के लिए यह प्रोसेस अपनाएंगे कलेक्टर