लखनवाड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव:बेटी के साथ बालाघाट आए थे; ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र स्थित लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान कोसमी गांव निवासी 50 वर्षीय डालीराम भगत के रूप में हुई है। वे अपनी बेटी के काम से बालाघाट आए थे, लेकिन घर वापस नहीं पहुंच सके। बेटी के साथ बालाघाट आए थे बुजुर्ग जानकारी के मुताबिक, डालीराम भगत 30 जुलाई को अपनी बेटी के साथ परीक्षा से जुड़े काम के लिए बालाघाट आए थे। काम निपटाकर बेटी अपनी सहेली के साथ गांव लौट गई थी, जबकि डालीराम शाम को ट्रेन से कोसमी के लिए निकले थे। ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका गुरुवार रात घर न पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को गोंदिया-कटंगी ट्रेन के पायलट ने लखनवाड़ा ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन को दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, ट्रेन से गिरकर या उतरते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया कटंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0