शाजापुर में कारोबारी से 48 हजार की साइबर ठगी:सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान का झांसा देकर हुई धोखाधड़ी

शाजापुर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। आरोपी ने सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान का झांसा देकर कारोबारी से 48,308 रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शाजापुर के द्वारकापुरी निवासी अर्जुन प्रजापति (31) की लक्ष्मीनगर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उन्होंने नवंबर 2025 में फेसबुक पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली निवासी राजेश कुमार बताया और इलेक्ट्रॉनिक सामान का थोक व्यापारी होने का दावा किया। अप्रैल 2026 में, आरोपी ने अर्जुन को इंडक्शन चूल्हे, पंखे, कूलर मोटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्वीरें और उनके रेट भेजे। ऐसे भेजी किस्त में राशि सौदा तय होने के बाद, आरोपी ने 46,960 रुपए का बिल भेजा और किस्तों में भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराए। फरियादी के साले तुषार ने 25 अप्रैल को 30 हजार रुपए और 28 अप्रैल को 8,309 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद, फरियादी अर्जुन ने 30 अप्रैल को अपने खाते से 9,999 रुपए भेजे। कुल 48,308 रुपए का भुगतान किया गया। भुगतान के बाद, आरोपी ने ई-कार्ट की कथित बुकिंग रसीद भेजकर दो से चार दिन में सामान पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि, निर्धारित समय पर सामान नहीं मिला और आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बजाय, उसने अतिरिक्त 18,310 रुपए की मांग कर दी। आरोपी की लगातार अतिरिक्त पैसों की मांग और सामान न मिलने पर फरियादी को ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0