20 किमी पीछा कर बिजादेही पुलिस ने पकड़ी गौ तस्करी:दो पिकअप, टवेरा जब्त; 18 में से 10 ही जिंदा गोवंश मिले, एक आरोपी गिरफ्तार
बैतूल जिले में बिजादेही थाना पुलिस ने राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सूचना पर गौ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लगभग 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जंगल क्षेत्र से दो पिकअप और एक टवेरा वाहन जब्त किए। इस कार्रवाई में 10 गोवंश जीवित पाए गए, जबकि 8 गोवंश मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि शिवनी मालवा क्षेत्र से दो पिकअप वाहनों में गोवंश को भरकर चिचोली मार्ग से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर बिजादेही पुलिस और राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पदाधिकारियों ने चिरापाटला क्षेत्र में घेराबंदी की। जब वाहन दिखाई दिए, तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार से भाग निकले। इसके बाद पुलिस और संगठन के सदस्यों ने लगभग 20 किलोमीटर तक पीछा किया। चुनाहजुरी और पोफलिया होते हुए जंगल क्षेत्र में दोनों पिकअप और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टवेरा गाड़ी को पकड़ा गया। गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था
वाहनों की तलाशी लेने पर पाया गया कि पिकअप में गोवंश को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। तस्करों ने वाहनों में लकड़ी की पट्टियों से पार्टीशन बनाकर ऊपर भूसे की बोरियां रखी थीं, ताकि बाहर से गोवंश दिखाई न दें। मौके से 10 गोवंश जीवित मिले, जबकि 8 मृत अवस्था में बरामद हुए। जीवित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान बाबई निवासी सफील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों पिकअप और टवेरा वाहन जब्त
पुलिस ने दोनों पिकअप और टवेरा वाहन जब्त कर गौ तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, गोवंश से भरे वाहनों को सीमा पार कराने में कथित रूप से सूचना देने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में बिजादेही थाना पुलिस के साथ राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद मासोदकर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।