कंगना के बयान पर मंदसौर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस से झूमाझटकी के बीच तीसरी कोशिश में भी पुतला जलाने पर मचा हंगामा

मंदसौर में शुक्रवार दोपहर गांधी चौराहे पर महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर छात्र आंदोलन को लेकर कंगना के बयान के खिलाफ था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना का प्रतीकात्मक पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से रोक दिया। पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार झूमाझटकी और तनातनी हुई। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पहले एक प्रतीकात्मक पुतला लेकर पहुंचीं, जिसे पुलिस ने छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला लाने का प्रयास किया, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हालांकि, कांग्रेसजन तीसरा पुतला लेकर आए और उसे जलाने की कोशिश की। पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुतला दहन रोकने में सक्रिय रही। सरकार विरोधी नारेबीजी भी हुई कुछ कार्यकर्ता जलता हुआ पुतला लेकर सड़क पर दौड़ते हुए भी देखे गए। पुलिस ने उनका पीछा किया और पुतला बुझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने पुतले को पानी की बौछार से बचाने के लिए प्लास्टिक के बैनर से ढक दिया, ताकि वह पूरी तरह जल सके। इस दौरान भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारेबीजी भी हुई। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। यदि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने कंगना रनौत से अपना बयान वापस लेने की मांग की। बता दें कि 28-29 जुलाई को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आंदोलन से जुड़े कुछ वायरल वीडियो साझा करते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की आलोचना की। इसी दौरान उन्होंने "जनरेशन गटर" शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0