24 घंटे में साइबर फ्रॉड के तीन केस आए सामने:मोबाइल हैक, APK फाइल और फर्जी ऐप से करीब 2 लाख रुपए की ठगी

ग्वालियर में साइबर ठगी के तीन नए मामले सामने आए हैं। शातिर ठगों ने मोबाइल हैक कर, व्हाट्सऐप पर APK फाइल भेजकर और इंस्टाग्राम के जरिए फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर तीन लोगों से करीब 2 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस और साइबर सेल ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 66 हजार रुपए महाराजपुरा थाना क्षेत्र के न्यू गणेश विहार, आदित्यपुरम निवासी 46 साल के पवित्र सिंह के मोबाइल पर 27 जुलाई को अचानक बैंक खातों से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। उनके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते से तीन ट्रांजैक्शन में 56 हजार रुपए और यस बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने न कोई ओटीपी साझा किया और न ही कोई APK फाइल डाउनलोड की। बैंक पहुंचने पर पता चला कि मोबाइल हैक कर यूपीआई के जरिए कुल 66 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। APK फाइल से महिला के खाते से 1 लाख रुपए निकाले इधर, ग्वालियर थाना क्षेत्र के मैदाई मोहल्ला, किलागेट निवासी 39 वर्षीय सिमरन नारवानी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने कहा कि उनके खाते में इंटरनेशनल पेमेंट सुविधा चालू है, जिसे बंद नहीं कराया तो भारी चार्ज कटेगा। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी। पीड़िता ने फाइल डाउनलोड कर जानकारी भर दी। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड, जो 3.5 लाख रुपए की एफडी से लिंक था, से तीन ट्रांजैक्शन में 1,00,553 रुपए निकाल लिए गए। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई। फर्जी मूवी ऐप डाउनलोड करते ही 30 हजार रुपए गायब बुलबुलपुरा (घासमंडी) निवासी 33 वर्षीय बोटम सिंह यादव ने 26 जुलाई की रात इंस्टाग्राम पर मिले लिंक से फिल्म देखने के लिए 'Tube' नाम का एक ऐप डाउनलोड किया। अगले दिन उनका मोबाइल हैंग हो गया और ऑटो अपडेट होने लगा। करीब आधे घंटे बाद मोबाइल चालू हुआ तो बिना किसी ओटीपी या मैसेज के उनके खाते से 10-10 हजार रुपए के तीन ट्रांजैक्शन में कुल 30 हजार रुपए निकल चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0