न्यायालय के मालखाने में चोरी की नीयत से घुसा चोर:गेट की कुंडी तोड़ते ही सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया
भिंड शहर के न्यायालय परिसर में स्थित मालखाने से सामान चोरी करने की नीयत से घुसे एक शातिर चोर को सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते पकड़ लिया गया। आरोपी गेट की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, तभी आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे दबोच लिया। बाद में आरोपी को देहात थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। छत के रास्ते न्यायालय परिसर में पहुंचा आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नीरज शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा, निवासी पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। सोमवार देर रात आरोपी पेड़ के सहारे न्यायालय की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वह छत पर लगे ग्रिलनुमा गेट की कुंडी तोड़कर सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी विष्णु श्रीवास पुत्र रतन श्रीवास (29) ने गेट टूटने की आवाज सुनी। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मी ने दिखाई सतर्कता सुरक्षा कर्मी ने देखा कि एक युवक सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है। उन्होंने बिना देरी किए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने शुरुआती तौर पर बताया कि वह न्यायालय परिसर स्थित मालखाने में रखे जब्त सामान को चोरी करने की नीयत से अंदर घुसा था। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को तुरंत देहात थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी के मामले पुलिस के मुताबिक नीरज शर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने वारदात को अकेले अंजाम देने की कोशिश की थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।