बेरखेड़ी कलां में क्षतिग्रस्त पुलिया बनी मुसीबत:पानी के बीच से नदी पार कर स्कूल जा रहीं छात्राएं, ग्रामीणों की मांग- जल्द हो मरम्मत
सागर के रहली विकासखंड की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां में विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जा रहे हैं। नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त है। इस कारण विद्यार्थी स्कूल जाने के लिए पानी के बीच से होकर निकलने मजबूर हैं। ऐसे में हमेशा अनहोनी का खतरा बना रहता है। नदी में पानी के बीच छात्राओं के निकलते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, रहली जनपद पंचायत के ग्राम बेरखेरी कलां में कोपरा नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नदी के पानी के बीच छात्राएं ग्रामीणों के सहारे एक-एक कर क्षतिग्रस्त पुलिया पार कर रही हैं। यह रास्ता बेरखेरी कलां और चेनपुरा गांव के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है।
गांव जाने वैकल्पिक मार्ग भी है
हालांकि गांव तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर लंबा दूसरा वैकल्पिक मार्ग भी मौजूद है। लेकिन अधिकांश ग्रामीण और विद्यार्थी इसी पुलिया से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। स्कूल जाने रास्ता सीधा होने के कारण विद्यार्थियों इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। उन्होंने पुलिया की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। रहली जनपद पंचायत सीईओ रवि पाटीदार ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में आया है। सहायक यंत्री को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराएंगे। जिसके आधार पर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।