सिंगरौली में रातभर बारिश से जलभराव, पुलिया टूटी:निचली बस्तियों में घरों में घुसा पानी; प्रशासन और SDRF ने लोगों को सुरक्षित निकाला
सिंगरौली जिले में रातभर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण बैढ़न जिला मुख्यालय सहित माड़ा, सरई, देवसर और चितरंगी क्षेत्रों में कई जगह जलभराव हो गया। नगर निगम क्षेत्र की निचली बस्तियों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। इससे लोगों का घरेलू सामान भी खराब हो गया। खटखरी गांव में सड़क पर बनी पुलिया टूटने से आवागमन बाधित हो गया। यहां नदी उफान पर है। काली मंदिर के पास पुलिया टूटने के बाद भी लोग जोखिम उठाकर रास्ता पार करते नजर आए। वहीं, परसौना-माड़ा मार्ग पर सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जलभराव में फंसे लोग, रेस्क्यू कर निकाला बारिश और जलभराव के कारण जिले में कई स्थानों पर लोग फंस गए। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस लाइन में फंसे शीला तिवारी, शिवम तिवारी, ज्योति तिवारी, राहुल तिवारी और पीयूष तिवारी को होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके अलावा खुटार में दो गायों और आठ लोगों, मंझौली में आठ लोगों, जरौधी में फंसे लोगों, करकौसा-विलौधी में चार लोगों और परसौना में 12 लोगों को भी जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। कलेक्टर बोले- रात से प्रशासन अलर्ट कलेक्टर गौरव बेनल ने बताया कि प्रशासन रात से ही अलर्ट है। सभी एसडीएम, तहसीलदार और एसडीआरएफ टीमों को सतर्क रखा गया है। जलभराव वाले स्थानों पर टीमें लगातार पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। बारिश के बीच रिलायंस शासन पावर की ऐश डाइक का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मिट्टी का हिस्सा बहकर करीब एक एकड़ क्षेत्र में फैल गया है। प्रशासन पूरे क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।