रीवा में मवेशी चरा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली:कमर से पैरों तक झुलसी; संजय गांधी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती

रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम खेत में गाय-भैंस चराने गई 30 वर्षीय महिला सरोज यादव गाज की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में महिला के कमर से लेकर पैर तक का हिस्सा बुरी तरह जल गया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल के बर्न वार्ड लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार पडरा गांव निवासी सरोज यादव गुरुवार शाम खेत में मवेशी चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ खेत में गाज गिर गई। इसकी चपेट में सरोज यादव आ गईं और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद सरोज को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। कमर से लेकर पैरों तक झुलसीं परिजनों के मुताबिक गाज गिरने से सरोज के कमर से लेकर पैरों तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद परिवार के लोग उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। बताया गया कि सरोज खेत में मवेशी चरा रही थीं। बारिश शुरू होने के दौरान वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच पातीं, इससे पहले ही आकाशीय बिजली गिर गई।

Aug 14, 2026 - 08:31
 0  0